दिल्ली के कई अस्पतालों में वैक्सीन की कमी, टीकाकरण पर असर

 



राजधानी में टीका लेने वालों की संख्या में इजाफा होते ही अस्पतालों में  वैक्सीन की कमी होने लगी है। कुछ सरकारी अस्पतालो में प्रतिदिन 300 से कम खुराक लगाई जा रही है। वहीं, एक निजी अस्पताल में टीके का स्टॉक ही खत्म हो गया है।

हालांकि, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि राजधानी में टीकाकरण अभियान अच्छी तरह चल रहा है। सरकार के पास अगले चार से पांच दिन का टीके का स्टॉक उपलब्ध है। केंद्र से और मांग की गई है। उम्मीद है जल्द ही वैक्सीन की अगली खेप भी मिल जाएगी। 

दिल्ली सरकार ने कुछ दिन पहले सभी अस्पतालों को आदेश जारी किया था कि प्रत्येक अस्पताल में कम से कम छह टीकाकरण केंद्र होने चाहिए और प्रति केंद्र पर 200 खुराक लगनी चाहिए, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते लक्ष्य के हिसाब से टीका नहीं लग पा रहा है। दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल में प्रतिदिन केवल 200 लोगों को ही खुराक लगाई जा रही है। यहां दोपहर तीन बजे तक ही वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो जाता है। 

जबकि, इस केंद्र पर टीकाकरण का समय रात 09 बजे तक का है। इससे दोपहर बाद आने वाले लोगों को यहां टीका ही नहीं लग पा रहा है। इसी प्रकार इहबास अस्पताल में भी 300 लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही है। वहीं, कीर्ति नगर के कालरा अस्पताल में वैक्सीन का स्टॉक की खत्म हो गया है। इस अस्पताल में टीका लेने के लिए आने वालों को वापस लौटना पड़ रहा है।

इस मामले में राजीव गांधी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर बी.एल शेरवाल ने कहा कि टीकाकरण केंद्र बनाने का काम जिला प्रशासन के आदेश के हिसाब से किया जाता है। अभी उन्हें दो केंद्र ही चलाने को कहा गया है। एक दो दिन में तीसरा केंद्र भी चालू हो जाएगा।


उन्होंने कहा कि केंद्र की संख्या के हिसाब से वैक्सीन का स्ट़ॉक उपल्बध है। वहीं,कालरा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर आर.एन कालरा ने कहा कि उनके अस्पताल में टीके का स्टॉक खत्म हो गया है, प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि अगले एक दो दिन में वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी। 


Comments

Popular posts from this blog

बीते 24 घंटे में 1.31 लाख केस, 800 से ज्यादा की मौत, महाराष्ट्र-दिल्ली के बाद UP में भी संकट

हैकिंग का नया मोड:ट्रांजेक्शन के लिए आपके फोन में आने वाला OTP भी अब सुरक्षित नहीं, डेटा चोरी करने के लिए हैकर्स कर रहे SMS का इस्तेमाल

Attacks on Chinese-run factories in Myanmar vex Beijing.